Metadata
Title
सतत प्रौद्योगिकी विकास
Category
general
UUID
453a71759f6a4b8eb6dd3fc734ef640e
Source URL
https://www.iitk.ac.in/hindi/sustainable-tech-research
Parent URL
https://www.iitk.ac.in/hindi/research
Crawl Time
2026-03-23T23:54:00+00:00
Rendered Raw Markdown
# सतत प्रौद्योगिकी विकास

**Source**: https://www.iitk.ac.in/hindi/sustainable-tech-research
**Parent**: https://www.iitk.ac.in/hindi/research

- [मुख्य पृष्ठ](https://www.iitk.ac.in/hindi/)
- [सतत प्रौद्योगिकी विकास](javascript:)

  - [DORD](https://iitk.ac.in/dord/)
  - [अनुसंधान सूची](https://www.iitk.ac.in/hindi/list-of-research-highlights)
  - [अनुसंधान अवलोकन](https://www.iitk.ac.in/hindi/research-overview)
  - [प्रमुख अनुसंधान क्षेत्र](https://www.iitk.ac.in/hindi/major-research-areas)

# सतत प्रौद्योगिकी विकास

भा.प्रौ.स कानपुर में सतत प्रौद्योगिकी विकास एक मुख्य प्राथमिकता है। उदाहरणों के रूप में कुछ उल्लेखनीय गतिविधियों की सूची नीचे दी गई है।

#### [ऊर्जा गतिविधियां](javascript:)

भा.प्रौ.सं. कानपुर ने मौजूदा अनुसंधानिक प्रयासों में बढ़ोतरी एवं सौर ऊर्जा विकास में नए एवं अपेक्षित क्षेत्रों का पता लगाने हेतु एक बहु विषयक दृष्टिको...

भा.प्रौ.सं. कानपुर ने मौजूदा अनुसंधानिक प्रयासों में बढ़ोतरी एवं सौर ऊर्जा विकास में नए एवं अपेक्षित क्षेत्रों का पता लगाने हेतु एक बहु विषयक दृष्टिकोण अपनाया है। इस संबंध में उल्लेखनीय पहल करते हुए 'सौर ऊर्जा अनुसंधान एनक्लेव' की स्थापना की गई जिसमें विभिन्न मॉड्यूलर घटकों एवं संबद्ध प्रयोगशालाओं के साथ-साथ एक सौर सिलिकॉन फोटोवॉल्टिक प्रौद्योगिकी संसाधक भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, इन अनुसंधानिक गतिविधियों में कार्बनिक फोटोवॉल्टिक्स, इंधन सेल, सौर हाइड्रोजन उत्पाद एवं ग्रिड के साथ साथ सौर कोशिकाओं का एकीकरण एवं कुशल कंबशन प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

#### ऊर्जा गतिविधियां

[अधिक जानें](javascript:)

#### [स्वच्छ जल एवं वायु](javascript:)

भा.प्रौ.स कानपुर 'गंगा नदी बेसिन पर्यावरण प्रबंधन' कार्यक्रम हेतु प्राथमिक संस्थान के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्थान, जल निस...

भा.प्रौ.स कानपुर 'गंगा नदी बेसिन पर्यावरण प्रबंधन' कार्यक्रम हेतु प्राथमिक संस्थान के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्थान, जल निस्पंदन हेतु अवशोषक विकसित करने, उद्योगों हेतु अपशिष्ट उपचार संयंत्र स्थापित करने एवं वायु प्रदूषकों को कम करने हेतु प्रायोगिक संयंत्र संसाधक उपलब्ध कराने जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल है।

#### स्वच्छ जल एवं वायु

[अधिक जानें](javascript:)

#### [शून्य निर्वहन शौचालय](javascript:)

आविष्कारी प्रवाह डिजाइनों के साथ मिलकर मेम्ब्रेन प्रौद्योगिकी का उपयोग, पुन: उपयोगी पानी उत्पन्न करने एवं जैविक उर्वरक का उत्पादन करने में प्रभावी साब...

आविष्कारी प्रवाह डिजाइनों के साथ मिलकर मेम्ब्रेन प्रौद्योगिकी का उपयोग, पुन: उपयोगी पानी उत्पन्न करने एवं जैविक उर्वरक का उत्पादन करने में प्रभावी साबित हुआ है। इस उच्च स्तरीय तकनीक को रेलवे, सामुदायिक शौचालय एवं हाउसबोट सहित विभिन्न जगहों पर सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया है।

#### शून्य निर्वहन शौचालय

[अधिक जानें](javascript:)

#### [जैव ईंधन](javascript:)

खनिज डीजल के व्यवहार्य प्रतिस्थापन के रूप में बायोडीजल के उत्पादन एवं उपयोग दोनों को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान में कई परियोजनाएं शुरू की जा रही ह...

खनिज डीजल के व्यवहार्य प्रतिस्थापन के रूप में बायोडीजल के उत्पादन एवं उपयोग दोनों को सुविधाजनक बनाने के लिए वर्तमान में कई परियोजनाएं शुरू की जा रही है।

#### जैव ईंधन

[अधिक जानें](javascript:)

#### [हरित रसायन](javascript:)

निरंतर बढ़ती आबादी के जीवन स्तर की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रचुर प्राकृतिक स्रोतों से रासायनिक यौगिकों को इस प्रकार से प्राप्त करना महत्वपूर्ण ह...

निरंतर बढ़ती आबादी के जीवन स्तर की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रचुर प्राकृतिक स्रोतों से रासायनिक यौगिकों को इस प्रकार से प्राप्त करना महत्वपूर्ण है जो पर्यावरण को न्यूनतम हानि पहुंचाते हुए सरल एवं ऊर्जा से भरपूर हो। कठिन सबस्ट्रेट्स को उपयोगी रसायनों में बदलने हेतु मौलिक तकनीक के रूप में उत्प्रेरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भा.प्रौ.स कानपुर ने कुशल, प्रभावी, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक प्रक्रियाओं और उत्पादों को प्राप्त करने के उद्देश्य से सजातीय एवं विषम उत्प्रेरक की उन्नति के लिए समर्पित एक मजबूत कार्यक्रम स्थापित किया है। इस प्रयास में परमाणु-अर्थव्यवस्था, प्रतिक्रियाओं की खोज एवं कार्यान्वयन के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रासायनिक प्रक्रियाओं में पर्यावरण के अनुकूल सॉल्वेंट्स के उपयोग को सक्षम बनाने के लिए उत्प्रेरक अभियांत्रिकी भी शामिल है।

#### हरित रसायन

[अधिक जानें](javascript:)